झांसी। ‘जहाँ रहेगा वहीं रोशनी लुटायेगा, किसी चराग़ का अपना मकां नही होता’ ये शेर अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राजीव शर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह को विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहाना करते हुए सुनाया।

रविवार को बाल कल्याण समिति के सभागार में आयोजित समारोह में किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति तथा चाइल्ड लाइन के सदस्यों द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह का ललितपुर स्थानांतरण हो जाने पर भावभीनी बिदाई दी गई। सभी सदस्यों ने निवर्तमान जिला प्रोबेशन अधिकारी सिंह के कार्यकाल में हुए कार्यों, उनके व्यवहार तथा विनम्र कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके व उनके परिवार के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दीं।
वक्ताओं में जन जन जागरण के सम्पादक रिपु सूदन नामदेव, बाल कल्याण समिति के सदस्य हरीकृष्ण सक्सैना, कोमल सिंह, दीप्ति सक्सैना, किशोर न्याय बोर्ड के सन्तराम, रानी शर्मा व चाइल्ड लाइन के समन्वयक बिलाल उल हक मुख्य रहे। इस दौरान समस्त स्टाफ व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने नन्दलाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा सक्सैना ने किया। अन्त में आभार मो0 साजिद एवं अमित शर्मा ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।