डि. डब्ल्यू. ग्वालियर व सी.पी.डि. टीम ग्वालियर द्वारा आपरेशन ‘नारकोस’ के तहत कार्रवाई

ग्वालियर। 19 जुलाई को रात्रि 01.00 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आपरेशन सतर्क के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि मुखबिर खास ने बताया कि 4 गांजा तस्कर पूर्वी सर्कुलेटिंग एरिया में घूम रहे हैं। इस पर आरपीएफ द्वारा तुरंत पुलिस थाना पड़ाव से संपर्क करते हुए घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को मय 13 किलो गांजे के पकड़ा गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके दो अन्य साथी मुरार एरिया में गांजा डिलिवर करने गए हैं। मुरार पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए हुलिए के आधार पर सात नम्बर चौराहे के पास दो व्यक्तियों को मय 20 किलो गांजे के पकड़ा गया। इस तरह कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर कुल 33 किलो गांजा जप्त किया गया।

रेलवे स्टेशन पूर्वी सर्कुलेटिंग एरिया में पकड़े गए दो व्यक्तियों को मय 13 किलो गांजे के साथ पड़ाव पुलिस थाने में सुपुर्द किया गया वहीं सात नम्बर चौराहे पर पकड़े गए दो गांजा तस्करों को मय 20 किलो गांजे के साथ मुरार पुलिस थाने में सुपुर्द किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि वे समता एक्सप्रेस द्वारा रायगड़ा ओड़िसा से गांजा लेकर आया थे तथा ग्वालियर में बेचने की फिराक में थे ।

गांजा तस्करों को पकड़ने वाली रे.सु.ब टीम

1. आरक्षक दीपक कुमार DW/GWL
2. प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह GWL/पोस्ट
3. प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह भदौरिया CPD टीम
4. आरक्षक राजकुमार सिंह तोमर CPD टीम
5. आरक्षक शकील खान CPD टीम
6. आरक्षक भान चंद्र अनुरागी CPD टीम

पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण

गोविंद पुत्र मान सिंह, बिट्टू पुत्र जय पाल, सुनील कुमार पुत्र भंवर सिंह, गुड्डू पुत्र माँगा सभी निवासी-416, चाँद सीना, जिला मुजफ्फरनगर, उ.प्र।

जप्त गांजा – 01. 20 किलो गांजा (मुरार थाना) कुल कीमत लगभग रु 4,00,000/- (चार लाख रुपये)।

02. 13 किलो गांजा (पड़ाव थाना) कीमत लगभग रु 2,60,000/- (दो लाख साठ हजार रुपये)।

कुल 33 किलो गांजा कीमत रु 6,60,000 रुपए।

कृत कार्यवाही – अभियुक्तों को पड़ाव व मुरार पुलिस थाने में सुपुर्द किया गया जहाँ उनके विरुद्ध धारा 8/20 NDPS एक्ट (थाना पड़ाव) व धारा 8/20 NDPS एक्ट (थाना मुरार) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।