राहुल मिश्रा पुनः जिलाध्यक्ष झांसी, पं विवेक पाण्डे महानगर अध्यक्ष झांसी एवं युवा प्रकोष्ठ से पं सौरभ व्यास महानगर अध्यक्ष मनोनीत

झांसी। अखण्ड ब्राह्मण महासभा की बैठक श्री मुरली मनोहर मंदिर पर पं अरविन्द तिवारी (खैलार) एवं पं सुधीर दुबे की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जिसमें जिला एवं महानगर की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पं राहुल मिश्रा को पुनः जिलाध्यक्ष झांसी एवं पं विवेक पाण्डे को महानगर अध्यक्ष झांसी व युवा प्रकोष्ठ से पं सौरभ व्यास को महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में मुख्या रूप से मंजुल पुरोहित, हर्षल गोलवलकर, सुनील पुरोहित, संजीत मिश्रा, राजेश मिश्रा, नितिन भार्गव, अजय पटेरिया, गगन मिश्रा, विकास पाराशर, महावीर शरण वैद्य, विनोद कुमार त्रिपाठी, अनूप दुबे, ऋतिक तिवारी, मोनू पटसारिया, ऋतुल त्रिपाठी, मनोज शर्मा, नीरज गोस्वामी, उमेश दुबे, आनंद पिपरईया, राहुल त्रिपाठी, धीरेन्द्र शर्मा, जीतू नायक, बंटी समाधिया, रोहित पटसारिया, पंकज दत्त तिवारी, ओम नायक, महेश नायक, विकास लितोरिया, रोहित सिरोठिया आदि उपस्थित रहे। अन्त में पं भरत तिवारी और आकाश मिश्रा ने सभी विप्रो का आभार व्यक्त किया ।