#Jhansi उत्कल एक्सप्रेस से 25.32 लाख की चांदी, 6.20 लाख रुपये बरामद 

0
58

जीएसटी व आयकर विभाग की जांच पड़ताल, वैध प्रपत्र नहीं दिखा पाया यात्री 

झांसी। झांसी स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ (क्राइम विंग) व जीआरपी झांसी की संयुक्त टीम ने उत्कल एक्सप्रेस (18477) में चेकिंग के दौरान एक ऐसे यात्री को पकड़ा, जिसके पास से 7 किलो से अधिक चाँदी और 6.20 लाख रुपये बरामद हुए।

दरअसल 18477 उत्कल एक्सप्रेस में चेकिंग कर रही आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने संदेह पर एक यात्री के बैग आदि की जाँच की गई तो उसके बैग में बड़ी मात्रा में चाँदी व नगदी मिली। पूछताछ में वह चांदी से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया।

इस पर टीम ने माल सहित यात्री को हिरासत में लेकर थाने लाकर जीएसटी विभाग को सूचना देकर बुला लिया। जीएसटी के अफसरों के सामने यात्री का बैग खोला गया। बैग के अन्दर से चाँदी की 12 सिल्लियों (वजन 4.146 किलो) और पॉलिथीन में पैक चाँदी की 20 पायलें (वजन 3.140 किलो) बरामद हुई। 7.286 किलो चाँदी के साथ भारी मात्रा में नकदी मिली।

पकड़े गए यात्री ने अपना नाम विनोद कुमार निवासी चौक बाजार, गोविन्दनगर, मथुरा बताया। वह चांदी व नगदी से संबंधित वैध बिल आदि प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद पुलिस ने माल को कब्जे में लेकर जीएसटी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। जीएसटी विभाग द्वारा यात्री से बरामद चाँदी की शुद्धता की जाँच की, जबकि नकदी की जाँच आयकर विभाग द्वारा की गई।

यह कार्यवाही रेलवे पुलिस महानिशेदक प्रकाश डी. आइजी रेलवे (प्रयागराज) एन. कोलौंधी और एसपी रेलवे (झॉसी) विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व डीएसपी सलीम खान के पर्यवेक्षण में की गई। कार्यवाही करने वाली टीम में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्र, आरपीएफ क्राइम ब्रांच निरीक्षक ओमप्रकाश एस एस आई नवीन कुमार, कांस्टेबल जीआरपी भास्कर शुक्ला, आरपीएफ गुरमीत सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here