‘आपरेशन जीवन रक्षा’ : ट्रैन व प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला की बचाई जान 

0
12

ग्वालियर। 12 अप्रैल को 00.17 बजे 12615 ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पीएफ नं0 04 से 00:17 बजे रवाना जिसमे एक महिला यात्री चलती गाड़ी में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर प्लेटफार्म व ट्रैन के बीच खाली जगह में गिर गई मौके पर प्लेटफार्म डियुटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के द्वारा सतर्कता पूर्ण ड्यूटी एवं तत्परता दिखाते हुए उक्त यात्री को खींच कर बाहर निकाल कर बचा लिया गया। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे से क़ैद हो गई।

उक्त महिला यात्री ने अपना नाम सुनीता (55 वर्ष) निवासी आगरा, उ.प्र बताते हुए आगरा स्टेशन जाना बताया। यात्री द्वारा रेल सुरक्षा बल के त्वरित कार्य व जीवन रक्षा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here