झांसी। जयपुर पिंक सिटी में 21 व 22 अगस्त में खेली गई पिकल वाल लीग टूर्नामेंट में झांसी के होनहार खिलाड़ी विभोर शर्मा द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभोर को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है। इस प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

होनहार विभोर द्वारा झांसी शहर के पिकल वाल खेलने के साथ साथ कोचिंग/ट्रेनिंग सेंटर का संचालन बैला मेंटेन स्कूल कैंपस में किया जाता है। पिकल वाल में विभोर को मेडल मिलने पर झांसी का नाम रोशन हुआ है।