महा सभा के नगर अध्यक्ष ललित, नगर महिला अध्यक्ष गीता मनोनीत 

झांसी। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में झांसी में तुलसा विवाह घर में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो के मुख्य आतिथ्य, उपाध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत, प्रधान महासचिव विनोद कुशवंशी, कुशवाहा, सचिव गजेंद्र कुशवाहा, संगठन मंत्री मनोज कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुशवाहा, झांसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य तथा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद झांसी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

प्रारंभ में मनीराम कुशवाहा सहित कुशवाहा समाज के नेताओं ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का स्वागत महात्मा ज्योतिबा राव फुले चौराहा पर किया गया, तदोपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो एवं राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण का झांसी में पदार्पण किया।

कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम अतिथियों ने तथागत गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा राव फुले, भगवान लव-कुश एवम माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत अतिथियों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने नगर अध्यक्ष के पद पर बीकेडी के पूर्व महामंत्री ललित कुशवाहा एवं नगर महिला अध्यक्ष के पद पर गीता कुशवाहा को मनोनीत किया। साथ ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज को उच्चतम शिखर पर ले जाने के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने कहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एक ऐसा संगठन है जो समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने तथागत गौतम बुद्ध के चरित्र को अपनाने और समाज के महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा समाज महासभा कुशवाहा समाज के लोगों के लिए श्रम सृजन करेगी। जिसके लिए पूरे देश में जिला स्तर पर कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटियों का गठन एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिससे समाज के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और रोजगार भी प्रदान होंगे। समाज में राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक चेतना को जागृत करेगी। सामाजिक चेतना ही राष्ट्रीय चेतना में परिवर्तित होकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है और देश की एकता अखंडता के लिए काम करती है हमारा समाज देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में विघटनकारी लोगों का डटकर मुकाबला करें और उन्हें समाज से बहिष्कृत करें, जैसे पूर्व में ऐसे लोगों का हुक्का पानी बंद करके किया जाता था।
अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री बिहार सरकार बसावन भगत ने समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए सचेत किया। उन्होंने कहा कि जिस समाज का व्यक्ति चेतन अवस्था में रहता है, उस समाज का विकास निश्चित संभव है। हमें अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। कुशवाहा समाज में राजनीतिक चेतना जागृत कर प्रदेश एवं देश की राजनीति में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर हमें समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है। कुशवाहा महासभा अपने विधायक और सांसद बनाकर प्रदेश और देश की राजनीति में अपना स्थान बनाएगी।

इस अवसर पर झांसी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने समाज की एकता और अखंडता को बल देते हुए कहा कि झांसी में कुशवाहा समाज पूरी तरह एकजुट है लेकिन कुछ विघटनकारी ताकतें समाज के अंदर नफरत का जहर घोल रही हैं। इन्हें कुशवाहा महासभा बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए संगठन स्तर पर कार्य करेगी।

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने कुशवाहा समाज के लोगों को का आवाहन करते हुए कहा की समाज में एकता को मजबूत रखने के लिए आप अखिल भारतीय कुशवाहा कुशवाहा महासभा के संगठन में काम करें क्योंकि संगठन में ही शक्ति नियत होती है और शक्ति संघर्ष के द्वारा प्राप्त होती है तदोपरांत संगठन मजबूत होने के उपरांत सत्ता प्राप्त होती है और देश और प्रदेश की राजनीति में हमारा समाज अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा। जिससे समाज को सत्ता की प्राप्ति हो सके।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने देश एवं प्रदेश से आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को आश्वस्त करते हुए कहा कि झांसी में कुशवाहा महासभा आपके बताए हुए रास्तों पर लगातार कार्य करती रहेगी और संगठन को मजबूत करती रहेगी। जिला कुशवाहा महासभा झांसी बिना किसी दबाव के लगातार संघर्ष करेगी और संघर्ष के दम पर समाज के लोगों के हितों की रक्षा करेगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मंडल अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा ने तथा आभार किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा, कुश प्रगति ट्रस्ट के अध्यक्ष शालिग्राम कुशवाह, युवा कुशवाह महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता कुशवाहा, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह, श्री कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र सिंह कुशवाहा रज्जू भैया, देवी सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ज्ञानेश्वर कुशवाहा, राकेश बरुआ, पूर्व बार संघ अध्यक्ष श्री देवराज सिंह कुशवाहा, इंजीनियर मानवेंद्र सिंह एडवोकेट सुरेश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश कुशवाहा बृजेंद्र कुशवाहा, सहित सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।