झांसी। खेत की फसल को बचाने के लिए अन्ना जानवरों को खदेड़ते समय एक किसान झांसी – महोबा ये लाइन पर पहुंच कर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत का शिकार हो गया।

बताया गया है कि ठाकुरदास पुत्र भुजबल निवासी भटपुरा हमेशा की तरह आज भी अपने खेत पर अन्ना जानवरों से रखवाली करने के लिए घर से निकला था। जैसे वह खेत पर पहुंचा उसे अन्ना जानवर दिखाई दिए। एस पर वह जानवरों को भगाने लगा। जानवरों को खदेड़ते हुए वह झांसी – महोबा ये लाइन पर आ गया।

जब तक वह समझता तब तक झांसी महोबा रेलवे लाइन पर तेजी से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक छोटा सा किसान था और खेती किसानी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।