सिकंदराबाद/झांसी। 5, 6 व 7 सितंबर को सिकंदराबाद में आयोजित NFIR के 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए चुनाव में सर्वसम्मति डॉ.एम.राघवैया को NFIR का महासचिव व गुमान सिंह को NFIR का अध्यक्ष तथा NCRES के महामंत्री आर•पी•सिंह को संयुक्त महामंत्री NFIR, वी•जी•गौतम को NCR का जोनल सेक्रेटरी, मंडल अध्यक्ष झांसी रामकुमार सिंह, मंडल मंत्री झांसी भानु प्रताप सिंह चंदेल को NFIR का कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

इस अधिवेशन में उत्तर मध्य रेलवे (NCR) से 1100 रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें लगभग 250 कर्मचारी झांसी मंडल से शामिल हुऐ। इस अधिवेशन में श्रमिकों की निम्न समस्यायों को प्रमुखता से रखा गया।

1- 01.01.2004 लागू की गई NPS को रद्द किया जाय एवं OPS को बहाल किया जाय।

2- LDCE Open to All सभी ट्रैकमेंटेनर के लिए किया जाय।

3-सभी श्रेणी के कर्मचारियों को वर्दी भत्ता दिया जाए।

4- S & T विभाग में कार्यरत कार्मिकों के लिए रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस दिया जाए।

5- लोको रनिंग संवर्ग में SPAD Cases में LP/ALP को रिमूव फ्रॉम सर्विस करना बंद किया जाए।

6- नए इंफ्रास्ट्रक्चर/रेल लाइनो/ विद्युतीकरण/नई गाड़ी संचालन को ध्यान में रखते हुए पदों का सरेंडर किया जाना बंद किया जाए एवं नए पदों का सृजन किया जाए और सभी कोटि की रिक्तियों को समय पर भरा जाए।

7- P.L बोनस का भुगतान वास्तविक वेतन पर किया जाए एवं पे सेलिंग हटाई जाए।

8-रेलवे में सभी कैडरो से 12 घंटे की ड्यूटी को पूर्णतः समाप्त करके अधिकतम 8 घंटे से अधिक की ड्यूटी न ली जाय।