उत्पीड़न पर खौफनाक कदम उठाया, पहले पत्नी का गला काटा फिर खुद का गला रेता 

0
21

झांसी। समथर थाना क्षेत्र में किसान बच्चों से इतना परेशान हो गया कि उसने खौफनाक कदम उठाया। पहले उसने चाकू से हमला कर अपनी 50 वर्षीय पत्नी के गले को रेत दिया, उसके बाद किसान ने अपने गले पर चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

समथर थाना क्षेत्र के बसोवई नहर की पुलिया निवासी अवधेश गोस्वामी बच्चों के उत्पीड़न से इतना परेशान हो गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने आज दोपहर अपनी पत्नी गुड्डी के गले पर चाकू से हमला कर रेत दिया और फिर अपने गले पर भी चाकू से हमला कर गला काट लिया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर दौड़े और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पति पत्नी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी है।

इस संबंध में बताया गया है कि अवधेश ने यह खौफनाक कदम अपने बच्चों से प्रताड़ित होकर उठाया है। अभी तक जांच के दौरान ग्रामीणों से जो जानकारी मिली उससे यह बात सामने आई कि अबधेश के बच्चे उसे व उसकी पत्नी को काफी परेशान करते थे, उनकी प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, हर पहलू पर जांच जारी है। महिला की हालत ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here