झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर कार्यकारिणी का गठन लेखन विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में किया गया। इसमें 42 कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष डॉ मानवेंद्र सिंह एवं महानगर मंत्री हर्ष कुशवाहा को बनाया गया।

चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि के रुप में ट्रांसफर का मुख्य अतिथि महानगर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
झांसी महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ ब्रजेश मिश्रा ने पिछले वर्ष के कार्यों का वर्णन किया तथा महानगर सहमंत्री अंकुश रैकवार ने महानगर मंत्री प्रतिवेदन रखा। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉ मानवेंद्र सिंह सेंगर ने नवीन कार्यकारणी की घोषणा की एवम महानगर में कैसे कार्य आगे बढेगा इस विषय पर मार्गदर्शन किया। महानगर मंत्री हर्ष कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ अधिक अधिक काम करने और संगठन को बढाने की अपील की।
महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डॉ नवीन पटेल, डॉ प्रतिमा सिंह परमार, डॉ गिरजा सिंह, डॉ वेद प्रकाश शुक्ला एवं सुधीर शर्मा को बनाया गया। महानगर सह मंत्री तरुण साहू, वर्षा मिश्रा, देव वर्मा, तेजस प्रताप सिंह, पूजा रैकवार, एस आई डी प्रमुख रूद्र रावत, s.f.s. संयोजक चंदन दुबे को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुष्मिता सिंह ने किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा, पूर्व जिला संगठन मंत्री हरिओम जयसवाल, प्रांत उपाध्यक्ष अंजु गुप्ता, प्रांत राज्य विश्विद्यालय संयोजक मनेद्रा सिंह गौर, विभाग प्रमुख डॉ ब्रजेश मिश्रा उपस्थित रहे।