हाईवे पर टक्कर मार घसीटते ले गया ट्रक, स्टेशन मास्टर की दर्दनाक मौत

0
29

झांसी। झांसी-ललितपुर हाइ-वे पर ट्रक ने ड्यूटि करके बाइक से घर लौट रहे स्टेशन मास्टर को रात में टक्कर मार दी और और घसीटते ले गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

थाना कोतवाली क्षेत्र के अलीगोल खिड़की अन्दर, नवाब मस्जिद के पास रहने वाले फहीम खान (54) रेलवे में स्टेशन मास्टर थे। वह तालबेहट स्टेशन पर ड्यूटि करके देर रात को मोटरसाइकिल से झांसी घर आ रहे थे। जब वह बबीना और बीएचईएल के बीच में मध्य प्रदेश के चकरपुर क्षेत्र के बुन्देली बाबा मन्दिर के पास पहुँचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और उनको काफी दूर तक घसीटता ले गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मप्र पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास किए।

इस मामले में परिजनों ने बताया कि वह रात 12 बजे ड्यूटि खत्म होने के बाद रात डेढ़ बजे तक घर आ जाते थे, जब वह रात 2 बजे तक नहीं लौटे तब उनसे सम्पर्क के लिए उनके मोबाइल फोन पर काल लगाई, किंतु रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद लगभग तीन बजे चकरपुर चौकी पुलिस ने संपर्क किया और घटनाक्रम की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मप्र पुलिस ने शव का ओरछा में पोस्टमार्टम कराया। टक्कर मार कर भागे ट्रक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here