भोजला में खेत में बने मकान में जुआ का अड्डा, 12 जुआरी गिरफ्तार

0
34

1.14 लाख रुपए, 13 मोबाइल फोन बरामद, फरार जुआरियों की तलाश 

झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने 15 अप्रैल को रात 9 बजे के बाद ग्राम भोजला में संदीप यादव के खेत में बने मकान में जुआ के अड्डे पर छापा मारकर एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच जुआरी भागने में सफल हो गए। पुलिस टीम ने मौके से एक लाख 14 हजार दो सौ की नकदी सहित 104 ताशों की गड्डी, 13 मोबाइल फोन बरामद कर लिए।

15 अप्रैल की रात थाना सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे और उनकी टीम को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में ग्राम भोजला में संदीप यादव के खेत में बने मकान में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मौके पर छापेमारी की।

इस कारवाई में पुलिस टीम ने जुआ खेलते उन्नाव गेट अंदर निवासी आशु अहिरवार, मिशन कंपाउंड निवासी शैलेंद्र कुमार, शांतिभवन निवासी हेमंत अहिरवार, पाल कॉलोनी निवासी सतीश कुशवाहा, स्कूलपुरा नगरा निवासी राजेंद्र कोरी, बंगलाघट निवासी राजीव शर्मा, थाना कोतवाली चौधरी का बाग निवासी दीपक अहिरवार, स्कूलपुरा नगरा निवासी रोहित कुमार, छोटा बाजार जिला दतिया निवासी हीरा साहू, उन्नाव गेट बाबू का बाग निवासी जमशेर खान, स्कूलपुरा नगरा निवासी आकाश अहिरवार, भंडारी गेट निवासी आविद खान, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने इनके कब्जे से एक लाख 14 हजार दो सौ रुपए और 104 ताशों की गड्डी, 13 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। वहीं इस कारवाई से बच कर मौके से बड़ागांव गेट बाहर निवासी जावेद उर्फ छोटू खान, आवास विकास निवासी सिंकी यादव, बड़ागांव गेट बाहर निवासी दीपक कुशवाहा, पलक पैलेस निवासी दौलत सिंह कुशवाह, ग्राम भोजला थाना सीपरी बाजार निवासी संदीप यादव फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्र०नि० जय प्रकाश चौबे, थाना सीपरी बाजार, उ0नि0 अनुराग शर्मा चौकी प्रभारी भोजला मण्डी, उ0नि0 प्रदीप शर्मा प्रभारी चौकी चमनगंज, उ0नि0 चन्दन सरोज, चौकी प्रभारी लहरगिर्द, हे0का0 कर्मवीर सिंह, देवेन्द्र कुमार, नितिन कुमार, का0 नवीन कुमार, रामचरन, सुधान्शु मिश्रा, महेन्द्र कुमार थाना सीपरी बाजार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here