झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के जोनल मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित  प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  विशिष्ट सेवा पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित झाँसी मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों का मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (II) अखिल शुक्ल ने स्वागत किया तथा बधाई देकर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की  I

 इस अवसर पर मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मुकेश शर्मा,  वाणिज्य निरीक्षक विजय कुमार भारद्वाज, विकल्प श्रीवास्तव, मुख्य खानपान निरीक्षक संजय जैसवाल, मुख्य खानपान निरीक्षक सुशील अग्रवाल, वाणिज्य निरीक्षक नेहा गलमले, मुख्य रिटर्न पर्यवेक्षक अजय शर्मा, पुखराज मीणा, अभिषेक घोरपडे, रामकेश मीणा, साकेत कुमार एवं मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले उपस्थित रहे  I