झांसी। राष्ट्रीय परशुराम परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर जनपद झांसी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप पांडे को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने दिलीप पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाते हुए संगठन को प्रदेश में सशक्त ओर मजबूत बनाने के निर्देश दिए है। दिलीप पांडे के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।














