झांसी । बीकेडी में बी. एड. विभाग में फर्स्ट- एड किट की आवश्यकता एवं जागरूकता विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. गुरमीत राम व विशिष्ट अतिथि डॉ.अंबर साहू राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, झांसी, प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर एल. सी. साहू, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नूतन बंसल एवं महाविद्यालय के शिक्षक साथियों व विद्यार्थियों के साथ मां सरस्वती पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ अंबर साहू ने प्राथमिक सहायता पर उसकी आवश्यकता एवं जागरूकता पर अपने चिकित्सीय अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. गुरमीत राम ने फर्स्ट एड किट की आवश्यकता एवं फर्स्ट एड पर अपने निजी अनुभवों को छात्रों के साथ साझा कर उसे जीवंत रूप प्रदान किया।
अंत में वर्कशॉप के संयोजक डॉ. कमलेश सिंह ने कार्यक्रम के अतिथियों सहित सभी उपस्थित शिक्षक साथियों डॉ श्याम मोहन, डॉ नरेंद्र गुप्ता, डॉ . शिव कुमार, डॉ. रावेंद्र सिंह आदि समस्त शिक्षक साथियों व विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।














