शहर में जयंती पर निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

0
8

झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में झांसी शहर में भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शुक्रवार को एक विवाह घर में संस्थान के पदाधिकारियों ने मीडिया को तैयारियों की जानकारी दी। शोभा यात्रा अध्यक्ष आलोक शांडिल्य ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जयंती पर 18 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्कूल से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो पंचकुइया तिराहा, कोतवाली, गांधीघर टपरा, मनिक चौक, बड़ाबाजार, रानी महल, सिंधी तिराहा होते हुए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्कूल पर विसर्जित होगी।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम, बावन देव, सुदामा, चांडक्य, भगवान श्री कृष्ण, क्रांतिकारी मंगल पांडे, रानी लक्ष्मी बाई, चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि क्रांतिकारियों के स्वरूप भी शामिल होंगे। शोभायात्रा में 101 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन किया जाएगा।शोभायात्रा में सभी बुंदेलखंड के धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों, सहित करीब दो हजार की संख्या का सैलाव होगा। यात्रा का विभिन्न समाजों, राजनैतिक व व्यापारिक संगठनों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, समाज सेवी दिलीप पांडेय, गोकुल दुबे, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, अखिलेश शर्मा उर्फ गुड्डू, अखिलेश तिवारी कम्मू, के0के0 दुबे, वीरेन्द्र पटैरिया, मैथली मुदगिल, दिलीप तिवारी, रविकांत मिश्रा, केशव पटैरिया, लखन पुरोहित, अनुज त्रिपाठी, राधाचरण दुबे, पी0एन0 गोस्वामी, आर0एन0 शर्मा, आर0एन0 उपाध्याय, विनोद रिछारिया, ज्ञानेद्र अवस्थी, राहुल तिवारी, रजत गोस्वामी, अर्पित शर्मा, लडडू महाराज आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here