– सनातन धर्म के हित में सदैव क्रियाशील रहे समस्त पदाधिकारी : अंचल अडजरिया

झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन के तत्वाधान में श्री श्री 1008 रामरटेश्वर महादेव मंदिर गुरसरांय में आयोजित बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
 बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में रितेश लोधी को महामंत्री, दिनेश कुशवाहा व आयुष त्रिपाठी को जिला सह संयोजक, राजेंद्र रामरटो महाराज को मठ मंदिर प्रमुख तथा आकाश श्रीवास्तव नगर संयोजक रानीपुर बनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने नव मनोनीत कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया तथा सनातन धर्म के हित में सदैव कार्यशील रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक अर्पित शर्मा, राजेश नायक, वीरेंद्र कुमार, अनुज चौरसिया, धर्मेंद्र सोनी, करण वर्मा, चंद्रभान कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, हर नारायण सिंह घोष, हरिश्चंद्र नायक, अनुभव राजपूत, देव कौशिक, राहुल मुखिया, मोहित यादव, जय हिंद कुशवाहा, कपिल सोनकर, उपेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।