झांसी। भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी उधान कचहरी चौराहा पर केंद्र सरकार की किसान व युवा विरोधी नीति के खिलाफ चल रहे 7 दिवसीय ‘किसान न्याय सत्याग्रह ‘ के तीसरे दिन पी सी सी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मो. आसिफ की अध्यक्षता में कांग्रेसजन सत्य्ग्रग्रह पर बैठे ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली मोदी सरकार ने सबका सत्यानाश कर दिया है। सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने व हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन वोट हथियाने के बाद दोनों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस शेखर नलवंशी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस फ़ैजान हुसैन व आकाश दीक्षित, विशाल वर्मा , जुगल किशोर , अमीर चंद आर्य , सोम त्रिवेदी, शाहरुख मंसूरी, आसिफ अहमद ,जुनैद खान, अयान खान, सलीम खान, सैयद खालिद अली, जुगनु ,शनि व हुमाम आदि मौजूद रहें।














