झांसी। शहर के ग्वालियर रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बॉश कार सर्विस सेंटर का शुभारंभ भारी संख्या में गणमान्यों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन कंपनी के नेशनल हेड शक्ति सिंह एवं बिजनेस डेवलपमेंट हेड अस्मित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सेंटर के डायरेक्टर्स संजय राय, संचित मेहरोत्रा एवं दिनकर पुरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस सर्विस सेंटर में आधुनिक मशीनों और नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहाँ अनुभवी इंजीनियर्स और कुशल मैकेनिक सभी ब्रांड की कारों की उच्च गुणवत्ता के साथ सर्विसिंग करेंगे। साथ ही डेंटिंग, पेंटिंग और लेमिनेशन जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे वाहन मालिकों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण सेवा मिल सकेगी। इसके साथ ही बीमा इंश्योरेंस जैसी विभिन्न सुविधाएं भी यहां मिलेगी ।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण के निदेशक अपूर्व गुप्त, एडीएम वरुण पाण्डेय, संजय खन्ना, वैभव खन्ना, पवित्र खन्ना, ऋषभ राय, इशिका राय, अतिमा मेहरोत्रा, वंदना पुरी, शैली राय, यश मेहरोत्रा, डॉ. राजीव भदौरिया, अमित सिंह, नीरज खत्री, धीरज खुल्लर, पवन सरावगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार अरविंद मेहरोत्रा ‘ अन्नू ‘ ने व्यक्त किया।














