तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी महिला से 20 लाख का माल हड़पा

0
44

महिला के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो ठग के पास 

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में एक महिला को जाल में फंसा कर कथित तांत्रिक ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डरी महिला ने दे दिए उसे 100 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी के जेवर, नगदी वर्तन आदि लगभग 20 लाख का माल दे दिया।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित लहर गिर्द आल्हा घाट मन्दिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी को एक अज्ञात व्यक्ति का मेसिज आया। उसने स्वयं को आध्यात्म व दुखों का निवारण करने वाला बताया। पत्नी ने उससे बार-बार बातचीत की तो विपक्षी ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया।

ठग ने अन्धविश्वास का फायदा उठाते हुए पत्नी से 100 ग्राम सोने, एक किग्रा चाँदी के आभूषण, 80 हजार रुपए, कीमती बर्तन आदि अन्य सामान हड़प लिया। आरोप लगाया कि ठग के पास पत्नी के कुछ व्यक्तिगत व आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी हैं। वह कभी भी उसे ब्लैकमेल कर सकता है। पीड़ित की सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here