झांसी। झांसी रेल मंडल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत 4 नवम्बर को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्ष में प्रश्नोतरी एवं वाद –विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का शीर्षक भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक भ्रष्टाचार मुक्त रेल, विकसित रेल रहा | प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में राघवेन्द्र कुशवाहा ने प्रथम, साकेत कुमार यादव ने द्वितीय तथा रणजीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीँ वाद-विवाद प्रतियोगिता में जे एस बेदी ने प्रथम, उपेन्द्र श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा आशीष कनौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (प्रथम) पंकज कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। आयोजन/सञ्चालन मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले द्वारा किया गया |