नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए भी आरक्षण सूची जारी

लखनऊ/झांसी। यूपी में नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण का सोमवार को ऐलान कर दिया गया। नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश भर के निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि झांसी नगर निगम के महापौर सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है तो वहीं बुन्देलखंड की अधिकांश नगर पालिकाओं में महिलाओं के पद आरक्षित किये गये है। इस आरक्षण पर सात दिनों के भीतर आपत्ति दाखिल की जा सकती है।

जनपद की नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित किया गया है। नपाप मऊरानीपुर अनुसूचित जाति महिला, नपाप समथर अनुसूचित जाति, नपाप चिरगांव अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व नपाप बरूआसागर अनारक्षित सीट घोषित की गई है। वहीं नपाप ललितपुर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित की गई है। उधर नपाप उरई अनुसूचित जाति महिला, नपाप जालौन अनुसूचित जाति, नपाप कालपी अन्य पिछड़ा वर्ग, नपाप कोंच को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षित किया गया है। बांदा जिले की नपाप अतर्रा अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित की गई है। उधर चित्रकूट धाम कर्वी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा नपाप हमीरपुर अन्य पिछड़ा वर्ग, नपाप मौदहा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित की गई है। इसके साथ साथ नपाप चरखारी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नपाप राठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये अध्यक्ष पद आरक्षित किया गया है। नपाप महोबा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित की गई है।

जारी हुई नगर पंचायत की आरक्षण सूची
देर शाम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची भी जारी कर दी गई। जिसमें नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर अनुसूचित जाति के लिए, नपं एरच अनुसूचित जाति, नपं मोंठ अनुसूचित जाति, नपं गरौठा अनुसूचित जाति, नपं बड़ागांव महिला, नगर पंचायत कटेरा अनुसूचित जाति महिला, नपं रानीपुर अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित की गई है।