Jhansi. शाहरुख खान की पठान फिल्म पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लग रहा है। देश के कई हिस्सों में फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में झांसी में हिन्दुवादी संगठन रूद्र महासेना द्वारा कचहरी चौराहे पर शाहरुख खान का पुतला फूंका गया। महासेना ने फिल्म पठान के गाने में भगवा रंग के इस्तेमाल का विरोध कर इस फिल्म को ही बैन करने की मांग की। अध्यक्ष पंकज दत्त तिवारी ने कहा कि अगर फिल्म ये सीन नही काटे गये और हमारी संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की तो यह फिल्म झांसी में नही लगने देंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष – पंकज दत्त तिवारी, महानगर अध्यक्ष -विशाल उपाध्यक्ष- विशाल साहू, महानगर मंत्री- अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी-अवधेश पाल, प्रखंड अध्यक्ष- संदीप कश्यप, सदर कैंट अध्यक्ष- अमित बाथम, रोहित कश्यप, प्रभात शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, रोहन वर्मा, शनी, प्रशांत वर्मा, सचिन परिहार प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष, पवन कुशवाहा ,हेमन्त अग्रवाल, योगेश रायकवार आदि रूद्र सैनिक उपस्थित रहे।