झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी झांसी प्रवास के दौरान मंगलवार को विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा के आवास पारीछा झांसी पर पहुंचे। जहां पर अध्यक्ष को श्रीफल व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत वैदेही बल्लभ महाराज के साथ ही जिले के पदाधिकारीगण क्रमशः जमुना कुशवाहा जिलाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण, मुकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष झांसी, महानगर व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव श्रृंगीऋषि, जिला सहकारी बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय सहित भारतीय जनता पार्टी के काफी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की व बबीना विधान सभा में निकाय चुनाव में पूरी शक्ति से जुटने का निर्देश दिया गया।