झांसी। महामंडलेश्वर मदनमोहन दास ने न्यू रायगंज हीरोज ग्राउंड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छटवें दिवस प्रवचन करते हुए कहा की हम जैसे हैं वैसे ही रहें। कभी भी किसी संत को ईश्वर को अपना झूठा और बनावटी नहीं दिखाना चाहिए, इससे आपका नुकसान होगा। संत भगवान के सामने जैसे आप है वैसे ही जाएं इससे आप पर कृपा बरसेगी। छटवे दिवस कथावाचक मोहन दास महाराज ने कामदेव, कृष्ण का युद्ध ,गोपियों का प्रेम, श्रीकृष्ण विवाह, जामवंत कृष्ण युद्ध, गोपी गीत का सुंदर वर्णन किया।
इस अवसर पर मुख यजमान अर्चना प्रमोद द्विवेदी, नंदकिशोर, राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया, रामकुमार शुक्ला, अनिल कुमार, प्रसांत, प्रसून तिवारी, कपूर प्पपन, गोल्डी, मनोज मिश्र, वंदना अवस्थी, सर्वेश, संजय, जितेंद्र, बबलू, श्रीराम बिलगइया, कन्हैया कपूर आदि उपस्थित रहे।