झांसी। एन सी आर ई एस महिला विंग की मंडल अध्यक्ष जैन्सी मैथ्यू एवं महिला विंग मंडल सचिव आरती तमोरी के नेतृत्व में कई महिला कर्मचारियों ने संगठन की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने में सी डी राम, लिली क्रूजियर, प्रिंसी सिंह तोमर मुख्य नर्सिंग अधीक्षक मंडल रेल चिकित्सालय झांसी एवं कोमल हाउस कीपिंग सहायक, चिकित्सालय झांसी शामिल रहीं | इस अवसर पर नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉइज संघ झांसी के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, मंडल सहायक सचिव संतोष तिवारी, मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा उपस्थित रहे |