झांसी। वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन पर हिंदी के पद्मविभूषण उपन्यास सम्राट बाबू वृंदावन लाल वर्मा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, इंफ्रा एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी झांसी विवेक मिश्रा ने स्टेशन प्रांगण में लगी बाबू वृंदावन लाल वर्मा की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में वृंदावन लाल वर्मा की प्रतिमा के साथ वहीं स्थापित राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त एवं पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी की मूर्तियों पर भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक, वी जी एल बी नीरज भटनागर, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी झांसी केशव त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।