झांसी। रेल प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचना के सुद्रणीकरण हेतु किये जा रहे निर्माण कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक ओरिजिनेशन एवं निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है –

1. आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक ओरिजिनेशन –
गाड़ी सं.11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2023 को पानीपत तक ही जाएगी तथा लिंक गाड़ी 11842 कुरुक्षेत्र – खजुराहो प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 23.01.2023 को पानीपत से ही चलेगी एवं गाड़ी पानीपत -कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र -पानीपत के मध्य निरस्त रहेगी|
2. गाड़ियों का निरस्तीकरण :-
गाड़ी सं. 04375/76 (बरेली-अलीगढ़-बरेली) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 30.01.23, 05.02.23, 10.02.23 एवं 13.02.23 को निरस्त रहेगी |