झांसी। 27/28 जनवरी को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) देवानंद यादव एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक शुश्री सीमा तिवारी के नेतृत्व में किला बंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया |
इस दो दिवसीय जांच अभियान के दौरान कुल 851 यात्रियों को अनियमित यात्रा, गंदगी फैलाते हुते, धुम्रपान करते हुए, बिना बुक लगेज सहित आदि प्रकरण में पकड़ा गया तथा जुर्माना स्वरुप ₹ 5.53 लाख रेल राजस्व वसुला गया | इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सुरजीत सिंह, राजेश यादव, अभिषेक सिंह, आशीष श्रीवास्तव एवं ताज अब्बास शामिल रहे।