झांसी। झांसी मंडल यात्रियों को अधिक से अधिक सेवाएं प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है | इस उद्देश्य को पूर्ण करने में यात्रियों से सीधे संपर्क में आने वाले टिकट जांच कर्मी द्वारा अहम् भूमिका निभायी जाती है | सम्मानीय ग्राहक को यात्रा के दौरान अक्सर चिकित्सा मदद, सामान छूट जाना, कोच में गंदगी, पानी की कमी, संरक्षा तथा सतर्कता आदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता पर उनकी मदद हेतु चल टिकट निरीक्षक सदैव ट्रेन में उपलब्ध रहते हैं, अतः यात्रियों से जुड़ने हेतु यह सशक्त माध्यम हैं, जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई जाती हैं |

गत वर्ष में इस प्रकार की उत्कृष्ट सेवाओं सहित राजस्व अर्जन में बेहतर प्रदर्शन हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा 20 टिकट जाँच कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया | सभी पुरस्कृत कर्मचारियों द्वारा उक्त सम्मान हेतु श्री त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में और भी बेहतर सेवायें प्रदान करने का आश्वासन दिया गया |
सम्मानितों में टिकट जांच निरीक्षक विकास कुमार, जेके सिंह, संतोष कुशवाहा, प्रदीप श्रीवास, रोहित कुशवाहा, विनोद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कौरव, निखिल पाण्डेय, राजेंद्र कोटिया, राजीव शर्मा, राज्जेव कुमार मिश्र, अनिल शर्मा, दिग्विजय सिंह तोमर, भगवानदास मीना, मनोज कुमार गुप्ता, सैयद ताज अब्बास, शिव प्यारे लाल, महेंद्र सिंह पटेल तथा साजिद अनवर शामिल रहे |