झांसी। महिला कल्याण संगठन उमरे झांसी मंडल की अध्यक्षा रेणु गौतम सहित अन्य सदस्यायों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल एवं बेतवा नर्सरी स्कूल में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण व बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया |
गणतंत्र दिवास के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में मरीजों से मुलाक़ात की तथा उपहार वितरित किये | अस्पताल के मरीजों के मनोरंजन हेतु संगठन द्वारा एलईडी टीवी तथा म्यूजिक कम पीए सिस्टम भी भेंट किया, जिसका लोकार्पण रेनू गौतम द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में किया गया | उपहार तथा भेंट प्राप्त कर हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ अनीता ने महिला कल्याण संगठन का आभार व्यक्त किया |
कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा अनीता मौर्य, कोषाध्यक्ष गौरी यादव, मोनिका गोयल, पूनम तलरेजा, डॉ. शशिनाथ, स्वाति चौरसिया, सारिका तिवारी, अंकिता, फरहत, सुमन शर्मा सहित संगठन की अन्य सदस्याएं, विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित रहे I