झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से दादर-बलिया तथा दादर- गोरखपुर विशेष गाड़ियों को झाँसी मंडल के दुरियागंज स्टेशन पर प्रायोगिक रूप ठहराव प्रदान किया जा रहा है | जिसकी प्रभावी तिथि 01.02.23 से 28.02.23 रहेगी | उक्त अवधि में गाडी संख्या 01025 दादर-बलिया का ठहराव समय दुरियागंज स्टेशन पर 11:13 से 11:15 बजे रहेगा तथा गाडी संख्या 01026 बलिया-दादर का ठहराव समय दुरियागंज स्टेशन पर 06:30 से 06:32 बजे रहेगा | इसी क्रम में गाडी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर का ठहराव समय दुरियागंज स्टेशन पर 11:13 से 11:15 बजे रहेगा तथा गाडी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर का ठहराव समय दुरियागंज स्टेशन पर 06:30 से 06:32 बजे रहेगा।