झांसी महिला प्रमुख सपना सरावगी द्वारा तैयारियों को लेकर की बैठक

झांसी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के रोजगार सृजन के लिए झांसी के लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज में 7 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से स्वयं सहायता समूह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें सहकार भारती की स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुबाला साबू, राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती, स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहप्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।

इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता की बहिनों को स्वावलंबन एवं आर्थिक उत्थान के लिए जागरूक किया जाएगा और बताया जाएगा कि उन्हें आगे कैसे कार्य करना जिससे समूह की बहिनों की आर्थिक उन्नति एवं उत्थान हो सके। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में झांसी महिला प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारियों की चर्चा हुई। इस दौरान झाँसी महानगर महिला प्रमुख सपना सरावगी, स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ प्रमुख अनीता चौरसिया, लॉर्ड महाकालेश्वर विद्यालय की प्रबंधक संजना गुप्ता, संध्या पांचाल, संगीता जोशी, नीता माहौर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।