#Jhansi प्लेटफार्म पर लाश के हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी गायब !

0
23

मऊरानीपुर से ट्रेन में यात्रा के दौरान झांसी के वृद्ध की मौत

झांसी। भतीजी की शादी समारोह में शामिल होकर  वापस झांसी लौटे रहे एक वृद्ध की ट्रेन में यात्रा के दौरान मौत हो गई। शव को प्लेटफार्म नंबर 6 पर उतार कर रखा दिया गया। इसी दौरान किसी ने लाश के हाथ की अँगुली में पहनी सोने की अँगूठी गायब कर दी।

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला पठौरिया निवासी रामकिशन (70) मऊरानीपुर में रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस ट्रेन द्वारा झांसी आ रहा था। यात्रा के दौरान उसकी मौत हो गई। उनके पुत्र जयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके पास जीआरपी थाने से आए फोन पर बताया गया कि रामकिशन की मौत हो चुकी है। उनका शव प्लैटफॉर्म 6 पर रखा है और शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुँच गये और मृतक की शिनाख्त की।

जीआरपी ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। जयवीर ने बताया कि उनके पिता के हाथ में सोने की अँगूठी थी, जो गायब है। शव की उंगली से सोने की अंगूठी किसने ग़ायब कर दी स्पष्ट नहीं हो पाया है जबकि प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जीआरपी को अंगुठी चोरी की जांच की जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here