– सांसद व सदर विधायक के साथ झूमते-नाचते भक्त पहुंचे शिवालय

झांसी । महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को झांसी के शिव मंदिर सहित नगर के शिवालयों में शिव भक्तों के जयकारों से वातावरण शिवमय रहा वहीं प्राचीन मड़िया मंदिर शिव बारात में भक्ति और श्रद्धा का सैलाव उमड़ पड़ा। विविध मार्गों से भ्रमण करते निकली शोभायात्रा में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत सत्कार में सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत नजारा भी दिखाई दिया।

मड़िया मंदिर शिव बारात सदर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में भव्यता के साथ मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाजार से शुरू होकर बड़ा बाज़ार, मालिन चौराहा, जवाहर चौक, मानिक चौक, सिन्धी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चैराहा, सैंयर गेट होते हुए प्राचीन मढिया महादेव मन्दिर पहुंची।

सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई, गाजे-बाजे डीजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र रमतूला, का विशेष आकर्षण रहा और शिव बारात का स्वरूप नयानाभिराम रहा। नगर के प्रमुख मार्गों से युवाओं की टोलियों का नाच-गा कर निकलना वातावरण को शिवमय बना दिया। शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँच कर आस्था व भक्ति भाव से देवादिदेव शिवजी का अभिषेक किया।

जगह जगह हुआ स्वागत मार्ग में शिव बारात का भक्तों व विभिन्न समाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मिनर्वा चौराहे पर खटीक समाज, कोष्टा समाज, अग्रवाल राॅयल क्लब, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल के विजय जैन, राघव वर्मा एवं राय समाज, साहू समाज के मनोज साहू, दीपेश साहू, एवं मिनर्वा के पास उ0प्र0 व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल ने बारात का स्वागत किया। सैंयर गेट बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा कर बारात का अद्भुत स्वागत किया गया।

शिव बारात में सदर विधायक रवि शर्मा के साथ सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, राष्ट्र भक्त संगठन अध्यक्ष अंचल अड़जरिया अपनी टोली के साथ, अमित साहू, ब्लाॅक प्रमुख चिरगाँव राजकांतेश वर्मा, किरन वर्मा पूर्व महापौर, जगदीश प्रसाद साहू (सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग), भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन पुरोहित, संतोष सोनी, अभिषेक भार्गव, गोकुल दुबे, परन शर्मा, संजय पटवारी व्यापारी नेता, संजीव अग्रवाल लाला, पीयुष रावत, दिलीप पाण्डेय, शिव सेना प्रमुख संतोष खटीक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित जादौन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा कपिल बिरसैनिया, हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष संतोष शाक्या, हिन्दू जागरण मंच अध्यक्ष जयदीप खरे, मनमोहन गेंड़ा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, संतराम पेन्टर, बृजेश मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, संतोष साहू व्यापाारी, मनमोहन गेंडा, सभासद अनूप सहगल, जितेन्द्र सिंह बबलू, लखन कुशवाहा, सुनील नैनवानी, रमा, किशोरी रायकवार, बंटी राजा, मुकेश सोनी, प्रदीप नगरिया, मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय के साथ सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।