लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ की साधारण सभा की बैठक/चुनाव 5 मार्च 2023 को -बाबू बनारसी दास बैडमिण्टन अकादमी लखनऊ में हुई। इसमें उत्तरप्रदेश ओलम्पिक संघ के नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ… जिसमें प्रमुखतः चेयरमैन- ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री उ.प्र.), अध्यक्ष- विराज सागर दास (चेयरमैन-बीबीडी ग्रुप), वरिष्ठ उपाध्यक्ष- नवनीत सहगल, उपाध्यक्ष के.रविंद्र नायक आईएएस, प्रमुख सचिव वं महासचिव- आनन्देश्वर पांडेय, कोषाध्यक्ष- रफ़त आलम, एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेट्री विकास कुमार शर्मा तथा अन्य सभी पदाधिकारी/सदस्य सर्वसम्मत से चुने गये..!

इस मौके पर वरिष्ठ आईएएस प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिला ओलंपिक संघ के सचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह गौरव की बात है कि क्रिकेट के साथ-साथ अब ओलंपिक संघ में भी जालौन प्रदेश ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी में जिले को स्थान मिला। इससे पूर्व भी डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू यूपी ओलंपिक संघ के कई वर्षों तक उपाध्यक्ष रहे हैं। डीसीए जालौन और जिला ओलंपिक संघ की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में चेयरमैन के पद पर बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, अध्यक्ष यूपी वालीबाल संघ), अध्यक्ष के पद पर विराज सागर दास (अध्यक्ष यूपी बैडमिंटन संघ), कार्यकारी अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल (आईएएस, टेनिस संघ) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय प्रसाद (आईएएस, रोइंग संघ) चुने गए है। उपाध्यक्ष के पद पर श्याम सिंह यादव (सांसद), सुधीर गर्ग (आईएएस), डा.एस एम बोबड़े (आईएएस), वागीश पाठक (एमएलसी), के. रविंद्र नायक (आईएएस), शबीना यादव (अध्यक्ष यूपी भारत्तोलन संघ-महिला), सुधीर हलवासिया, राम सकल गुर्जर (पूर्व खेल मंत्री), संजय गर्ग, अभिजीत सरकार, धीरेंद्र सिंह सचान (आईएएस), विजय बहादुर पाठक (एमएलसी) को चुना गया है।
महासचिव के पद पर डा. आनन्देश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ संयुक्त सचिव डा.आरपी सिंह, एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेट्री विकास कुमार शर्मा व डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी कोषाध्यक्ष चुने गए है। संयुक्त सचिव सुधर्मा सिंह, अजय त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, पुनीत अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह, टीपी हवेलिया व स्वाति सिंह (महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) चुने गए है।