झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत खातीबाबा कमल सिंह कालोनी में दो रेल कर्मियों के घर हुई चोरियों को अंजाम देने वाले एक शातिर को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का कुछ माल बरामद कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्त का नाम महेश पुत्र कालू भील नि0 ग्राम गुडारिया थाना टांडा जिला धार मध्य प्रदेश बताया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी से सम्बन्धित सोने की एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल तथा 24000/- रूपये बरामद कर लिए। थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।