झांसी। झांसी रेल मण्डल के बांदा सेक्शन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टीडी ओएचई लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से हेल्पर गंभीर रूप से झ़लस गया। झुलसे कर्मचारी को तत्काल मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया। जहां हालत गम्भार देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। इस घटना में एसएसई की लापरवाही प्रकाश में आई है। डीआरएम आशुतोष ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिये है।

बताया गया है कि झांसी रेल मण्डल के बांदा सेक्शन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टीडी ओएचई लाइन की मरम्मत कराने का काम करा रहे थे। हैल्पर रघुनंदन पटेल टॉवर वैगन पर चढ़ कर मरम्मत कार्य रहा था, इसी दौरान लाइन में करेंट आ गया। जिससे हेल्पर झुलस गया। घटना को देख कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। कर्मचारी आग से झ़लसे कर्मचारी को इलाज के लिए बांदा ले गये। डॉक्टर ने हेल्पर की गंभीर हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।

कर्मचारियों का आरोप है कि डिपो इंचार्ज एसएसई की लापरवाही से हादसा हुआ है। लाइन मरम्मत के दौरान डिपो इंचार्ज ने पूर्ण शट डाउन नहीं लिया था। जिससे लाइन में करंट आ रहा था। फिलहाल घटना किन कारणों से हुई, इसकी जांच कराई जा रही है।