– झांसी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, अवैध असलहा, कारतूस बरामद

झांसी। 4/5 मई की रात्रि करीब 12.00 बजे मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष लहचूरा व थानाध्यक्ष पूँछ की संयुक्त पुलिस टीम ने घाट लहचूरा पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आते दिखा, जिसको पुलिस द्वारा रोका गया। बजाय रुकने के वह भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा व्यक्ति का पीछा किया गया। करीब 01 किमी दूर तक मोटर साइकिल से भागने के बाद घाट लहचूरा तथा बमौरी लिंक रोड के बीच पुलिया पर बाइक फिसलने से गिर गया तथा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश-छिप्पू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र महेश राजपूत नि. ग्राम इटाइल थाना लहचूरा जनपद झांसी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु भेजा गया है।
गिरफ्तार बदमाश थाना लहचूरा पर पंजीकृत जान लेवा हमले के अभियोग में वांछित तथा 25000 रुपये का इनामिया है। गिरफ्तार घायल बदमाश पर हत्या समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद जिन्दा कारतूस, बिना नंबर प्लेट, नीले रंग की पैसन प्रो
आदि बरामद हुआ है।