जिला स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ
झांसी। मल्लखम्ब एमेच्योर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में खेलो इंडिया मल्लखम्ब सेंटर में जिला स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ न्यू एरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरिंदम घोष के मुख्य आतिथ्य एवं एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार (रवि मल्लखम्ब) की अध्यक्षता में किया गया।
इस प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों से लगभग 175 बालक -बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 8 वर्ष से कम बालिका वर्ग में दिशी अग्रवाल वुड हेरिटेज प्रथम ,आरुषि राज मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वितीय ,अनिका न्यू एरा पब्लिक स्कूल तृतीय,8 वर्ष से कम बालक वर्ग में अपार श्रीवास द न्यू एरा पब्लिक स्कूल प्रथम,प्रहलाद कुशवाहा श्री प्रभु दयाल पहाड़िया स्कूल द्वितीय ,अनंत प्रताप व दर्शित कुशवाहा द न्यू एरा पब्लिक स्कूल तृतीय ,12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक रोप मल्लखम्ब पर
शुभम नगाइच भानी देवी गोयल स्कूल प्रथम ,आर्यन प्रजापति लिटिल एंजेल स्कूल द्वितीय ,विराज न्यू एरा पब्लिक स्कूल तृतीय,12 वर्ष से कम बालक वर्ग पोल मल्लखम्ब पर शुभम भवानी देवी गोयल स्कूल प्रथम,
आर्यन लिटिल एंजेल स्कूल द्वितीय ,कबीर भानी देवी गोयल स्कूल तृतीय 12 वर्ष बालिका वर्ग रोप एवं पोल मल्लखम्ब पर पूर्वी कुशवाहा केंद्रीय विद्यालय 2 प्रथम, आरबी सिंह न्यू एरा पब्लिक स्कूल द्वितीय, अनंतिका वर्मा न्यू एरा पब्लिक स्कूल तृतीय ,14 वर्ष से कम बालिका वर्ग रोप मल्लखम्ब पर अनंतिका कुशवाहा पंडित वासुदेव तिवारी पब्लिक स्कूल प्रथम, निशि रावत महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज द्वितीय, भूमि न्यू एरा पब्लिक स्कूल व खुशी कुशवाहा शिक्षक इंटर कॉलेज तृतीय, 14 वर्ष से कम बालक पोल मल्लखम्ब पर रौनक कुशवाहा सेंट ज्यूडटस स्कूल प्रथम, यश रैकवार ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल द्वितीय, श्रेयांश प्रजापति गोयनका पब्लिक स्कूल तृतीय,14 वर्ष से कम बालक रोप मल्लखम्ब पर यश रैकवार ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल प्रथम, रौनक कुशवाहा सेंट ज्यूडटस स्कूल द्वितीय ,श्रेयांश प्रजापति गोयनका पब्लिक स्कूल तृतीय ,18 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक पोल मल्लखम्ब पर ओम साहू लॉर्ड महाकालेश्वर स्कूल प्रथम, लकी कुशवाहा शिक्षक इंटर कालेज द्वितीय, अंशुमान कुशवाहा सेंट ज्यूडटस स्कूल तृतीय, 18 वर्ष से कम बालिका वर्ग रोप मल्लखम्ब पर रेणुका वर्मा पब्लिक स्कूल प्रथम, मोहिनी पाल श्री प्रभु दयाल पहाड़िया स्कूल द्वितीय, दीपा कुशवाहा सरस्वती बालिका मंदिर तृतीय स्थान पर रही। जिन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रारंभ में अतिथियों स्वागत धीरज वर्मा, सोनिया कुशवाहा, रिया साहू, गोविंद देव रिछारिया, ओम साहू व अनुज यादव ने किया। संचालन संजीव त्रिपाठी एवं आभार व्यक्त मल्लखम्ब एमेच्योर एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार पटेल ने किया। प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार ने बताया कि समापन समारोह रविवार को 4:30 बजे द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।












