एपी सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से निकला धुआं से अफरातफरी

0
10

सीटीआई और उनकी टीम ने समय रहते अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग

झांसी। झांसी रेल मंडल के मुरैना स्टेशन के निकट एपी सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 6 के व्हील से धुआं निकलने पर दहशत में आए यात्रियों में अफरातफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और सीटीआई व उनके साथियों ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर निकलते हुए धुआं को शांत किया। इससे बड़ा हादसा टला गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

शुक्रवार को घटित इस घटनाक्रम के संबंध में बताया गया है कि एपी एक्सप्रेस जब झांसी रेल मंडल के मुरैना स्टेशन के पास थी तभी ट्रेन के स्लीपर कोच एस 6 के व्हील से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी लगने पर दुर्घटना की संभावना से ग्रसित कोच के यात्रियों में सनसनी फ़ैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन के रुकने पर आनन फानन में सीटीआई निखिल कोटे (सीटीआई), डिप्टी सीटीआई रोहित राज व प्रमोद वर्मा ने तत्परता से अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर धुआं को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद तकनीकी टीम ने ब्रेक सिस्टम को ठीक किया गया। इससे बड़ी घटना घटित होने से बच गई और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई।

चलती ट्रेन के व्हील से धुआं निकलने का मुख्य कारण
ब्रेक बाइंडिंग (Brake Binding) या हॉट एक्सल (Hot Axle) होता है, जब ब्रेक पैड पहिये से चिपक जाते हैं और पहिया स्वतंत्र रूप से नहीं घूमता है व घर्षण (friction) के कारण अत्यधिक गर्मी पैदा होती है। घर्षण से ग्रीस जलने लगती है तो धुआं और चिंगारी निकलती है। यह घटना आमतौर पर ब्रेक शू घिसने या खराबी के कारण होती है।
हॉट एक्सल (Hot Axle): पहिये का एक्सल (धुरी) बहुत गर्म हो जाता है, जिससे ग्रीस जलने लगता है और धुआं निकलता है। [1]
  • प्रभाव: इससे न केवल धुआं निकलता है बल्कि जलने की गंध भी आती है।
  • समाधान: ऐसी स्थिति में ट्रेन को तुरंत रोककर तकनीकी टीम ब्रेक सिस्टम को ठीक करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here