झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ की कार्यशैली में आस्था व्यक्त करते हुए झांसी लेखा विभाग के कई कर्मचारियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की जिनमें मुख्य रूप से विनी भटनागर, विश्वास शर्मा, कुशदेव नाथ, सुधीर अग्रवाल आदि शामिल हुए एवं संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन दिया |
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा, प्रशासनिक शाखा सचिव संजीवन राय एवं नवीन शर्मा उपस्थित रहे |