झांसी। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के बारे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के झांसी मंडल चेयरमैन डॉ. संदीप सरावगी एवं झांसी मंडल के अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सफल 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, दिलीप सेठ प्रदेश महामंत्री, सुनील कुमार पांडेय प्रदेश कार्यालय प्रभारी का झांसी नगर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि स्वाभिमान यात्रा का 26 मार्च को दोपहर 2:00 बजे मेडिकल तिराहा बाईपास से यात्रा में वाहनों से सम्मिलित व्यापारियों को झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा।

यात्रा बस स्टैण्ड, कैंट, सदर थाना, रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, कचहरी चौराहा, इलाइट चौराहा, संघ कार्यालय, झोकन बाग, गोविंद चौराहा, न्यू रोड से मिनर्वा टॉकीज चौराहा पहुंचेगी। यहां पर सभी वाहन पार्क कर सभी व्यापारी मिनर्वा से पैदल यात्रा की शुरुआत करेंगे। जो रानी महल, सुभाष गंज खोवा, मंडी, गांधी रोड, बड़ा बाजार, बिसाती बाजार, गंधीघर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी होटल तिराहा से चर्च के रास्ते होते हुए मिनर्वा तिराहे पर समाप्त होगी। इसके बाद वाहन से यात्रा राधिका मंडपम पर समाप्त होगी।

राधिका मंडपम में व्यापारी गोष्ठी, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। नगर के व्यापारियों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया। व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में झांसी मंडल के झांसी से सुरेंद्र गुप्ता मंडल मंत्री, सुनील अग्रवाल संगठन मंत्री, खोशाली चंद्र जैन मंडल उपाध्यक्ष, अनिल जैन मंडल महामंत्री, लालाराम विश्वकर्मा संरक्षक, जयदीप खरे, विनोद अवस्थी, चौधरी करन सिंह, हर्षित रत्नाकर, संतोष अहिरवार, विशाल सिहोते, मातृ शक्ति सरिता प्रजापति, सुनीता अहिरवार सहित समस्त व्यापारी भी उपस्थित रहेंगे।