झांसी। जिले की प्रेमनगर थाना पुलिस से प्रताड़ित परिवार की महिलाएं नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहा पर धरने पर बैठ गयीं। हाथों में तख्ती और प्रार्थना पत्र लिए परिवार ने बीच सड़क पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

इस दौरान प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक महिला ने बताया कि उसके बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। विपक्षियों के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर भी दी थी मगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत एसएसपी की तब जाकर उसके घायल बेटा का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। महिलाओं का आरोप है कि विपक्षी लोग फर्जी मुकदमा में घर के सदस्यों को फंसा रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी से न्याय की मांग की। चौराहे पर प्रदर्शन की जानकारी लगते ही नवाबाद प्रभारी सुधाकर मिश्रा मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे महिला के परिजनों से वार्तालाप कर मुकदमा दर्ज करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ धरने से उठकर घर चली गई।

इस मामले में प्रेमनगर थाने की पुलिस का कहना है कि महिला के लड़के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही हैं।  महिला का लड़का पूर्व में भी कई तरह की हरकत कर चुका हैं। वह दूसरे पक्ष के खिलाफ फर्जी तरीके से एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज करवाना चाहती है। इसकी शिकायत पहले भी दे चुकी थी मगर मना कर दिया था। इसके अलावा उक्त महिला से मोहल्ले के लोग काफी परेशान है।