Jhansi. जिले में थाना रक्सा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों से थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बिजौली से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक के अलावा घटना में प्रयुक्त असलहा कारतूसों की बरामदगी कर ली।

दरअसल, थाना रक्सा क्षेत्रान्तर्गत थाना रक्सा व स्वॉट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान डोंगरी पहाड़िया के पास तीन अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर कर दिए जिससे आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायर किए गए जिसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए है।घायल सभी अभियुक्तों द्वारा थाना प्रेमगनर क्षेत्र में 8 अप्रैल की रात्रि 9:00 बजे राम मिलन पटेल नि0 शकर जी के मंदिर के पास नैनागढ़ थाना प्रेमनगर जनपद झांसी से बंदूक लूट ली थी। जिसके सम्बन्ध में थाना प्रेमगनर पर धारा 394 भा0द0वि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर किस्म के अपराधी है। सभी घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल रवाना किया गया।

घायल अभियुक्तों का नाम विशाल यादव नि0 बल्लमपुर थाना प्रेमनगर, टिंकू उर्फ कृपाल राजावत निवासी सोमवार की हाट थाना गुरसराय झांसी, अभिषेक यादव नि0अठौंदना खोडन थाना रक्सा जनपद झांसी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से प्रेमनगर थाना क्षेत्र से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक व 2 नाजायज तमंचे- कारतूस एवं खोखा कारतूस बरामद कर लिए।