बीकेडी स्ट्रांग रूम की हुई बत्ती गुल : सतीश बोले प्रशासनिक मशीनरी पर भरोसा 

झांसी। झांसी नगर निगम व निकायों के मतदान के बाद बीकेडी में बने स्ट्रांग रूम पर सभी राजनैतिक दलों की नज़र है, पर पल की खबर रख रहे हैं। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब बीकेडी स्थित कोठारी हॉल की चंद मिनट्स के लिए बत्ती क्या गुल हुई, भाजपा मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य वहां पहुंच गए और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को खरी- खोटी सुनाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की धमकी दे डाली। यह झड़प सीसी टीवी में कैद हो गई। बिहारी लाल के स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामे की खबर मिलते ही सपा व बसपा उम्मीदवार भी पहुँच गए।
दरअसल, बुधवार रात लगभग 10 बजे एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेने बीकेडी गए थे। इस दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य वहां पहुँच गए और एसपी सिटी व सीओ सिटी से तर्क वितर्क करने लग गए। बिहारी लाल ने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री से शिकायत का दबाव बनाया। यह झड़प सीसी टीवी में कैद हो गई। इसी बीच सपा मेयर प्रत्याशी सतीश जतारिया भी पहुँच गए। उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी पर भरोसा जताया।

सीडीओ जुनैद अहमद ने मीडिया को बताया कि विद्युत आपूर्ति भंग होने केे बाद जेनरेटर चलाने में महज कुछ मिनट लगे, स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है। जिन्हें किसी प्रकार की आशंका है, उन्हें सीसी फुटेज दिखा दिए जाएंगे।