बड़ी खबर : कालोनी में पुलिस की मेगा रेड

0
57

झांसी। नगर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी तिराहा के पास स्थित पाश कालोनी में एल आई थी लेन के फ्लेट में आईपीएल सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने रात में छापा मारकर किया भंडाफोड़, नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गईं। कार्रवाई के दौरान कुछ युवक भाग निकले। पुलिस की मेगा रेड; स्वाट और चिरगांव टीम की संयुक्त कार्रवाई से सट्टेबाजों में हड़कंप मची हुई है। ​

सूत्रों का दावा है इस कार्रवाई में करोड़ों के सट्टे का सुराग लगा है ! झांसी पुलिस ने इस कालोनी के बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर छापेमारी की। इसमें भारी मात्रा में कैश, मोबाइल फोन, दस्तावेज व अन्य संबंधित सामान मिला और महिला समेत कई हिरासत में लिए गए। ​महिला का पति रफूचक्कर हो गया। आईपीएल सीजन में झांसी पुलिस का एसपी सिटी और सीओ की मौजूदगी में सीपरी सहित सिटी सर्किल की पुलिस, महिला कांस्टेबल शामिल रहे। फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here