झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में 7 मई को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मुरैना खंड में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह एवं सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार त्यागी के नेतृत्व में अनाधिकृत वेंडर्स एवं बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दो अनाधिकृत वेंडर को पकड़ कर आरपीएफ के सुपुर्द किए गए।
अभियान के तहत मुख्य रूप से गाड़ी क्रमांक 12643 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं 20423 पातालकोट एक्सप्रेस में अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालो एवं बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ की गई | 12643 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में अनाधिकृत ब्रांड पानी की 60 बोतल जब्त कर ग्वालियर स्टेशन में एलपीओ में जमा करवाया गया। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पैंट्री कार मैनेजर एवं वेंडर के पास कोई भी यात्रा प्राधिकार पत्र न मिलने पर रू 16520 वसूले गए ।जांच अभियान में 163 बिना टिकट यात्रियों से एक लाख 14 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। ट्रेन में धूम्रपान करते पाए जाने पर यात्रियों को जुर्माना लगाया गया।
इस अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक त्रिपाठी, किरण प्रताप आरमो, रामकेश मीना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक झांसी राघवेंद्र कुशवाहा, विनय कुमार, दिग्विजय सिंह सिकरवार , साकेत शुक्ला, विनीत भल्ला, कैटरिंग इंस्पेक्टर संजय जायसवाल, राजेश यादव एवं अशोक कुमार के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ व आरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।














