झांसी। NCRES के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन में प्रशासनिक एवं लेखा शाखा नं. 01 की प्रबंधकारिणी समिति की सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान संगठन की प्राशासनिक एवं लेखा शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया ।

इस दौरान मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के द्वारा सभी नये पदाधिकारियों को उनके संवैधानिक पद के अनुरूप उनके कार्यो के बारे मे विस्तार से चर्चा की और उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। इस सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विभागीय स्तर की समस्याओं से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया और आश्वस्त कराया कि महाप्रबंधक के आगमन पर उनके समक्ष इन समस्याओं के निस्तारण हेतु माॅग की जायेगी ।

नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी क्रमशः संतोष कुमार तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, शाखा उपाध्यक्ष नीरज दुबे, गौरव श्रीवास्तव, हरभजन सिंह, दिलराज सिंह शाखा सहायक सचिव गौरव श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, प्रश्नजीत विश्वास, श्योराज सिंह परमार, अजय कुमार भारती, दिग्विजय सिंह व अरूण त्रिवेदी कोषाध्यक्ष चुने गये ।

इस दौरान सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा सुनीता झा, सरिता दास, जिंसी मैथ्यू, विनि भटनागर, मीना श्रीवास्तव, स्वीटी आनंद, विवेक चड्डा, अरूण कुमार गुप्ता, कुशनाथ, सुभाष चन्द्र, पुष्कर मीना, शैलेन्द्र यादव, सौरभ दुबे आदि सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन गौरव श्रीवास्तव ने किया ।